शामली, अगस्त 22 -- Shamli News: थानाभवन क्षेत्र के गांव सौहजनी उमरपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, 19 अगस्त 2026 की रात करीब आठ बजे वह पशुओं के लिए चारा लेने घर से गई थी। आरोप है कि रास्ते में मोहल्ले के ही आरोपी हिमांशु, सुभाष, प्रियांशु उर्फ बाबूराम तथा दीपक ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और धारदार हथियार से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा।पीड़िता यह भी पढ़ें- Hapur News: घर में घुसकर लाठी, राड, धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला की चीख-पुकार सुनकर उसके चच...