Shamli News: छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल से राखियां बनाकर सफाई मित्रों को बांधी
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: शामली। नगर पालिका एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को वार्ड-12 में स्वच्छता बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं और समुदाय में स्वच्छता, कचरा पृथक्करण, पुनरू उपयोग एवं सफाई मित्रों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में करीब 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहल्ला स्वच्छता समिति की अध्यक्ष एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर वीना अग्रवाल ने की। छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक राखियां तैयार कीं। इसके बाद छात्राओं ने सफाई मित्रों की कलाई पर राखियां बांधकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: वेस्ट प्रोडक्ट से बनाई राखी नगर आयुक्त को बांधी इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.