शामली, अगस्त 31 -- Shamli News: शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब के सौजन्य से छात्राओं के लिए एक दिवसीय हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्रुप जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा एनीमिया यानी खून की कमी की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद रोटरी क्लब से आए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं के रक्त के नमूने लेकर हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच की। चिकित्सकों ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने तथा खान-पान में पौष्टिक आहार शामिल करने के लिए प्रेरित किया।वहीं, विद्यालय में भारत वि...