शामली, नवम्बर 15 -- Shamli News: शामली। छठ पूजा महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर व्रत रखने वाली महिलाओं और पुरुषों ने पूरे नियम-निष्ठा एवं पवित्रता के साथ छठी मैया की पूजा-अर्चना की। घरों में छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा।शनिवार को शहर के मंदिर हनुमान धाम पर छठ पूजा को लेकर उत्सव और भक्तिभावना का माहौल बना रहा। खरना पर्व को लेकर सुबह से ही व्रतियों के तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने घरों की साफ-सफाई कर पूजा की तैयारियां कीं। शाम के समय व्रतियों ने स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण किए और हनुमान धाम पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खरना के साथ निर्जला व्रत शुरू, छठी मैया की आराधना में डूबे इसके बाद छठी मैया को...