Shamli News: छठी महोत्सव पर संकीर्तन का आयोजन
शामली, सितम्बर 9 -- Shamli News: शामली। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित शिव विहार कालोनी में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर संकीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास की दर्जनों महिलाओं ने प्रतिभाग कर धर्मलाभ उठाया। बुधवार को मोहल्ला रेलपार स्थित शिव विहार कालोनी में बिना गोयल के आवास पर श्रीकृष्ण की छठी पर संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गई। राधा रानी का मनमोहक नृत्य देखकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान श्रीकृष्ण के सुंदर भजन भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर बिना गोयल, रेणु गोयल, स्वाति गोयल, रेखा शर्मा , उमा गोयल, आशा गर्ग, रामकली, दिव्यांशी शर्मा, पिंकी, रितु जैन, सुषमा, गीता, पिंकी, कमलेश, पारुल मौजूद रही। यह भी पढ़ें- Shamli News: बांके बिहारी की छठी पालकी यात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.