Shamli News: चौसाना में 98 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 98 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जोगिन्द्र पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम ताहरपुर, संजीव पुत्र पाल्लेराम निवासी ग्राम शामली शामला, प्रदीप पुत्र मिसपाल निवासी ग्राम शामली शामला तथा अमित पुत्र ब्रजपाल निवासी ग्राम शामली शामला, थाना झिंझाना, जनपद शामली शामिल हैं।पुलिस के अनुसार, जोगिन्द्र के कब्जे से 24 पव्वे, संजीव से 18 पव्वे, प्रदीप से 30 पव्वे और अमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.