शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: कस्बे की अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और दशम स्कंध से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। कथा के दौरान कथावाचक संजीव महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद की लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को उनके जीवन और चरित्र से जुड़े प्रसंगों की जानकारी दी। कथावाचक ने पूतना वध, शकटासुर वध और तृणावर्त वध के प्रसंग सुनाए। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी और गोपियों के साथ की गई बाल लीलाओं का भी भावपूर्ण वर्णन किया। इन प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। कथा पंडाल में बीच-बीच में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।कथा के दौरान कथावाचक ने कालिय नाग दमन की लीला का वर्णन करते हुए भग...