Shamli News: चौसाना में मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब,सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट
शामली, अगस्त 12 -- Shamli News: सावन मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार को चौसाना क्षेत्र के शिवालयो पर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने शिवालयों में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवड़ियों के पहुंचने से पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- Hapur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाबश्रद्धालुओं का पूजन चौसाना सहित पांन्थुपूरा, दथेडा, खेड़ी खुशनाम और गढ़ी हसनपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर रुद्राभिषेक किया और भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, पुष्प व अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.