Shamli News: चौसाना में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, आधी रात जन्मे कन्हैयां,मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
शामली, सितम्बर 5 -- Shamli News: चौसाना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व चौसाना और क्षेत्र के गांवों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। शुक्रवार शाम छह बजे से ही चौसाना के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूलों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही मंदिर परिसर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार और परिचितों के साथ मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंचे। चौसाना के हनुमान मंदिर को वृंदावन की तर्ज पर सजाया गया था। मंदिर परिसर में फूलों और गुब्बारों से विशेष सजावट की गई। यहां भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित झांकी भी सजाई गईं। शाम छह बजे से मंदिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.