Shamli News: चौसाना में ट्रक से दो बैटरे चोरी, पांच महीने में दूसरी वारदात से दहशत
शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब नेशनल बैंक के निकट स्थित गली में घर के बाहर खड़े एक ट्रक से अज्ञात बदमाश दो बैटरे चोरी कर ले गए। पीड़ित को सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। आरोप है कि करीब पांच महीने पहले भी बदमाश इसी ट्रक से दो बैटरे चोरी कर चुके हैं। पीड़ित का दावा है कि पिछली घटना में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। चौसाना चौकी क्षेत्र में पीएनबी बैंक के निकट रहने वाले नौशाद ट्रक चलाकर कारोबार करते हैं। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से अपना ट्रक घर के बाहर खड़ा किया हुआ था। रोजाना की तरह बीते दिन भी वह ट्रक खड़ा करके घर में सोने चले गए। इसी दौरान रात में किसी समय अज्ञात बदमाश ट्रक में लगे दो बैटरे निकालकर फरार हो गए।सुबह जब नौशाद घर से बाहर आए तो ट्रक से बैटरे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.