Shamli News: चौसाना में चला सफाई अभियान, मुख्य मार्गो से हटाए गए कूड़े के ढेर
शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर का असर देखने को मिला है। बीते 25 जून को ''बारिश आते ही डूबेंगे मोहल्ले! गंदगी से अटे पड़े हैं चौसाना के बड़े नाले'' शीर्षक से प्रकाशित समाचार के बाद ग्राम पंचायत हरकत में आई। पहले नालियों की व्यापक सफाई कराई गई और अब मुख्य मार्गों पर जमा कूड़े के ढेर हटाकर उन्हें आरआरसी सेंटर भेजा गया है। मानसून की दस्तक से पहले बुधवार को ग्राम पंचायत चौसाना की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बिडौली रोड पर लंबे समय से पड़े कूड़े के बड़े ढेर को जेसीबी मशीन की मदद से हटवाया गया। कूड़ा हटने के बाद क्षेत्र का वातावरण साफ-सुथरा नजर आया। यह भी पढ़ें- दासू कुआं नौबस्ता में साफ हुआ नाला सड़क किनारे फैली गंदगी समाप्त होने से आवागमन भी सुगम हुआ और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।ग्राम पंचायत सचिव राहुल कुमार न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.