शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: चौसाना क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से माता अहोई की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात को तारों को अर्घ्य देकर महिलाओं ने अपना व्रत खोला। अहोई अष्टमी के पर्व को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह दिखाई दिया। महिलाओं ने स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लिया और दिनभर उपवास रखकर संतान की लंबी आयु और उज्ज्वल भविष्य के लिए माता अहोई से प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Hapur News: नगर समेत समूचे क्षेत्र में मना अहोई अष्टमी का पर्व शाम को घरों में पूजा की तैयारियां की गईं। महिलाओं ने दीवार पर अहो...