शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: चौसाना। नशे के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों के साथ चौसाना पुलिस की कथित अभद्रता के मामले में एक नवंबर को प्रस्तावित पंचायत और धरना आठ नवंबर तक स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी शामली एनपी सिंह से मुलाकात की। एसपी ने मामले में उचित कार्रवाई कर पीड़ितों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पंचायत स्थगित करने पर सहमति जताई। पंचायत स्थगित होने से पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। बीतें 21 अक्टूबर को चौसाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने एक इंटर कॉलेज में पंचायत आयोजित की थी। पंचायत के बाद ग्रामीण पुलिस प्रशासन को सहयोग देने और नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर चौसाना पुलिस चौकी पर ज्ञापन देने पहुंचे थे। आ...