Shamli News: चौसाना के बाजार में छह माह से खराब हैंडपंप, कागजों में हो गया रिबोर, बाजार में पेयजल संकट से लोग परेशान
शामली, नवम्बर 27 -- Shamli News: कस्बे के मुख्य बाजार में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगाया गया सरकारी हैंडपंप पिछले छह महीनों से खराब पड़ा है। हैंडपंप खराब होने के कारण बाजार में आने वाले दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात यह है कि शिकायत के बाद पंचायत स्तर से हैंडपंप के रिबोर का प्रस्ताव तैयार किए जाने की बात कही गई थी लेकिन आरोप है कि सरकारी अभिलेखों में हैंडपंप की मरम्मत और रिबोर की प्रक्रिया पूरी दिखाई जा रही है, जबकि मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। बुधवार को हैंडपंप की समस्या से परेशान दुकानदारों ने एकत्र होकर विरोध जताया और पंचायत की कार्यप्रणाली का विरोध किया। दुकानदारों का कहना है कि मुख्य बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.