Shamli News: चौसाना के प्रशांत सैनी राष्ट्रीय वॉलीबॉल लीग में संभाल रहे टीम मैनेजर की जिम्मेदारी
शामली, अक्टूबर 10 -- Shamli News: प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है मेहनत, सही मार्गदर्शन और अवसर की। इस बात को साबित कर रहे हैं शामली जिले के गांव चौसाना निवासी प्रशांत सैनी, जो राष्ट्रीय स्तर की वॉलीबॉल चौंपियंस लीग (वीसीएल) में तमिल टाइटन्स टीम के मैनेजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है। प्रशांत का उद्देश्य टीम को सफलता दिलाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में छह से 23 अक्टूबर तक आयोजित हो रही वॉलीबॉल चौंपियंस लीग में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रशांत सैनी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सहयोगी कर्मचारियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.