शामली, अक्टूबर 25 -- Shamli News: शहर के मोहल्ला राजोवाला स्थित प्राचीन सिद्धपीठ चौदस वाले मंदिर में रविवार को चतुर्दशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह करीब चार बजे से ही महिला और पुरुष श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। शहर के राजो वाला मोहल्ला स्थित चौदस वाले देवी मंदिर में कई दशकों से प्रत्येक चतुर्दशी पर मेले का आयोजन होता आ रहा है। धार्मिक आस्था के चलते आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। रविवार को भी सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Pithoragarh News: चतुर्दशी मेले में बाबा मलयनाथ मंदिर में जुटी भक्तों की भीड़ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सवेरे चार बजे से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू ...