Shamli News: चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप, किसान संगठनों में रोष
शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: चौसाना। चौसाना पुलिस चौकी प्रभारी राहुल कुमार पर ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीणों और किसान नेताओं के साथ अभद्रता करने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश और गृह सचिव को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विभागीय जांच कराने तथा चौकी प्रभारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले को लेकर किसान मजदूर संगठन ने भी सक्रियता बढ़ा दी है। संगठन की ओर से मंडल के सभी जिला प्रभारियों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में ग्राम खेड़ी खुशनाम में पंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया है। चौसाना स्थित जय भारत किसान इंटर कॉलेज परिसर में नशे के खिलाफ पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य ग्रामीणों ने भाग लेकर नशे के विरुद्ध अभियान को मजबूत करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.