Shamli News: चोरों ने घर को खंगाला, बकरी और मोबाइल चोरी
शामली, नवम्बर 2 -- Shamli News: चौसाना चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर पानी की टंकी के सामने स्थित कॉलोनी का है। यहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बकरी और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई जा रही है।चौसाना निवासी शकील पुत्र यासीन ने बताया कि उनके घर में दरवाजा नहीं लगा हुआ है। सुबह करीब चार बजे जब उनकी नींद खुली तो घर में हलचल और शोर सुनाई दिया। वह अपनी माता के पास पहुंचे तो उन्होंने बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर से बकरी चोरी कर ले गया है। इसके बाद जब घर में सामान की जांच की गई तो अन्य सामान भी बिखरा हुआ मिला। छानबीन करने पर उनकी भांजी का मोबाइल फोन भी गायब मिला।पीड़ित के अनुसार चोरी हुई बकरी की कीमत करीब 15 हजार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.