Shamli News: चोरी के दो मामलों में मध्य प्रदेश से दो महिलाएं गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद
शामली, सितम्बर 25 -- Shamli News: शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित चल रही दो महिलाओं को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिलाओं के कब्जे से दोनों मामलों से संबंधित कुल 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने दो चोर महिलाओं को गिरफ्तार किया। सीओ सिटी जितेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सोनम उर्फ सोनिका पत्नी रोहित निवासी कड़िया सांसी, थाना बोड़ा, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से संबंधित मामले के 20 हजार रुपये बरामद किए गए। दूसरी आरोपी शिवली उर्फ अनीता पत्नी हरवन सिंह नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.