शामली, सितम्बर 13 -- Shamli News: थानाभवन पुलिस ने क्षेत्र में हुई चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो पिट्ठू बैग, बिजली के तार के दो बंडल और कुल 9,800 रुपये की नकदी बरामद की है। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुकान की छत से पत्थर हटाकर सीसीटीवी का डीवीआर समेत सामान चोरी,थाने में रिपोर्ट दर्जचोरी की घटनाएं पुलिस केअनुसार, 6/7 जुलाई की रात ग्राम अंबहेटा याकूबपुर निवासी मनोज कुमार के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा 6 सितंबर की रात ग्राम हिंड निवासी शहजाद अली की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर की दुकान से सीसीटीवी का डीवीआर, वाईफाई उपकरण और बिजली के तार के बंडल चोरी किए गए थे। दोनों मामलों में थानाभवन थाने में मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्...