शामली, अगस्त 30 -- Shamli News: शामली। श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति रेलवे रोड के पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत रविवार को समिति के सदस्य नामांकन कराने के लिए चुनाव कार्यालय पहुंचे, लेकिन चुनाव अधिकारी के मौजूद नहीं होने पर सदस्यों में नाराजगी फैल गई। सदस्यों ने चुनाव स्थगित किए जाने की जानकारी मिलने पर इसे अवैधानिक बताते हुए चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होने कुछ लोगों पर षडयंत्र के तहत चुनाव न कराये जाने का भी आरोप लगाया है। रविवार को शहर के श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर के सभागाद में समिति के प्रबंधक सुशील गर्ग, मुकेश गोयल आदि ने समिति के करीब दो दर्जन से अधिक सदस्यों को साथ लेकर एक प्रेस कांफ्रेस की। इस दौरान उन्होने आरोप लगाया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 30 अगस्त को सभी सदस्य नामांकन के लिए चुनाव कार्यालय पहुंचे थे,...