शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: शामली। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों की ओर से किए जाने वाले वादों की जवाबदेही तय करने के लिए कानून बनाने की मांग उठाई गई है। आजाद अधिकार सेना ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से भेजा। संगठन ने मांग की कि राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणापत्र और वादों का रिकॉर्ड रखा जाए तथा सरकार बनने के बाद उनकी प्रगति की जानकारी नियमित रूप से जनता को दी जाए। ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक दल रोजगार, महंगाई से राहत, किसानों की मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता जैसे कई वादे करते हैं। मतदाता इन वादों को ध्यान में रखकर अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं, लेकिन सरकार बनने के बाद यह जानना मुश्किल होता है कि कौन-से वादे पूरे हुए और कौन-से अधूरे रह गए। अधूरे वादों के पीछे के कारणो...