Shamli News: चिकित्सक के प्रयास से आठ साल बाद युवती के आधार में हुए संसोधन
शामली, अगस्त 6 -- Shamli News: शामली। आधार कार्ड में हुई एक तकनीकी गलती ने गांव बलवा की 24 वर्षीय फातिमा पिछले आठ सालों से परेशान घूम रही थी। आधार में महिला के स्थान पर पुरूष जेंडर दर्ज होने पर वह पढाई और नौकरी से भी वंचित हो गई थी। एक सप्ताह पहले महिला रोग विशेषज्ञ डा. विजेन्द्र कुमार के प्रयास से युवती की कैरियोटाइपिंग जांच हुई, जिसके बाद अब उसके आधार कार्ड में जेंडर बदल दिया गया है। क्षेत्र के गांव बलवा निवासी फातिमा पुत्री तैय्यब ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले वह गांव के राजकीय हाईस्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उस समय विद्यालय में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए एक जनसेवा केंद्र संचालक को बुलाया गया था। आधार अपडेट के दौरान उसकी जन्मतिथि में संशोधन किया गया, लेकिन इसी प्रक्रिया में महिला के स्थान पर गलती से पुरुष जेंडर दर्ज कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.