Shamli News: चार माह से जिला अस्पताल में त्वचा रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। मौसम में बदलाव के साथ त्वचा संबंधी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। खुजली, एलर्जी, दाद और अन्य त्वचा रोगों से पीड़ित मरीज उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं, लेकिन जिला संयुक्त चिकित्सालय में करीब चार माह से त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के पास महंगा इलाज कराना पड रहा है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार से डेढ हजार की संख्या में मरीज विभिन्न बीमारियों का उपचार कराने पहुंचते हैं। जिनमें से सामान्य दिनों में करीब 60 से 70 मरीज त्वचा रोग से पीडित जिला अस्पताल पहुचते है। वही इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ कर 100 से 120 हो गई है। जिसमें अधिकतर मरीज शरीर पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.