शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: नगर पंचायत जलालाबाद के नये भवन निर्माण कार्य का सोमवार को चेयरमैन जहीर मलिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी, जेई सहित सभासद एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। चेयरमैन जहीर मलिक ने कहा कि नगर पंचायत का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। भवन का निर्माण पूरा होने के बाद नगरवासियों को नगर पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि नगर के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

लाइब्रेरी का निर्माणउन्होंने बताया कि नये नगर पंचायत भवन के साथ ही क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का निर्माण भी कराया जा रहा है। ला...