Shamli News: चाकू के हमले में राजमिस्त्री घायल, तीन पर मुकदमा
शामली, अगस्त 14 -- Shamli News: उधार दिए रुपये वापस मांगना एक राजमिस्त्री को भारी पड़ गया। आरोप है कि तकादा करने से नाराज तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मोहल्ला आलखुर्द निवासी जीशान ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है। करीब दो साल पहले मोहल्ले के सुहैल ने मजदूरी पर साथ चलने के लिए उससे पांच हजार रुपये उधार लिए थे। बाद में सुहैल उसके साथ मजदूरी पर नहीं गया और रुपये भी वापस नहीं किए। आठ अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे उसे आरोपी परचून की दुकान के पास मिल गया। उसने अपने रुपये लौटाने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर आरोपी ने अपने साथी सावेज और शाबाज के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपियों ने चाकू से वार कर दिया। चाकू कान के पास लगने से वह लह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.