शामली, अगस्त 1 -- Shamli News: शामली। बहन से प्रेम प्रसंग से नाराज चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कबड्डी खिलाड़ी था। सुबह करीब सात बजे उसका गोली लगा शव नाला गांव के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने करीब चार घंटे बाद ही घटना का खुलासा कर मुख्यहत्यारोपी चचेरे भाई एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में युवती के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हत्यारोपियों की तलाश जारी है। कांधला थाना क्षेत्र के गांव नाला निवासी प्रवेंद्र शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर चारा लेने पहुंचा, तो उसने रास्ते पर बाइक गिरी देखी और पास के गन्ने के खेत में खून से लथपथ शव पड़ा देखा। जिसके बाद प्रवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी एनपी सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और कांधला पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा तथा मृतक की शिनाख्त ...