शामली, अक्टूबर 12 -- Shamli News: जलालाबाद। पंजाब नेशनल बैंक की जलालाबाद शाखा में हुए कथित वित्तीय घोटाले से प्रभावित खाताधारकों का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। बैंक प्रबंधन की ओर से 10 अक्टूबर से रुपये वापस दिलाने के आश्वासन के बावजूद पीड़ितों को पैसा नहीं मिलने पर सोमवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। नाराज पीड़ितों ने जलालाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा के बाहर जोरदार प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इस दौरान बैंक में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिलने और उच्च अधिकारियों के फोन नहीं उठाने से पीड़ितों में नाराजगी और बढ़ गई। प्रदर्शन कर रहे पीड़ितों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। बैंक प्रबंधन की ओर से 10 अक्टूबर से रुपये लौटाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित तारीख निकल जाने के बाद भ...