Shamli News: घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, सास ने दर्ज कराई गुमशुदगी
शामली, अगस्त 3 -- Shamli News: थानाभवन। थाना भवन क्षेत्र के गांव मनट मंटी से एक विवाहिता के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की सास ने थाना भवन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए उसकी तलाश की गुहार लगाई है। गांव मनट मंटी निवासी संतलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 8 बजे वह अपने खेत पर काम करने के लिए गई थीं। उस समय उनकी पुत्रवधू घर पर अकेली थी। जब वह खेत से वापस लौटीं तो पुत्रवधू घर पर नहीं मिली। परिजनों ने उसे आसपास के क्षेत्रों एवं रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका।इसके बाद पीड़िता ने थाना भवन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि महिला का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.