शामली, सितम्बर 29 -- Shamli News: बाबरी। थाना क्षेत्र के गांव भनेड़ा जट्ट में सोमवार देर रात हमलावरो द्वारा घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है।हमले के दौरान महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों क़ो कुड़ाना से प्राथमिक उपचार के बाद शामली जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।मामले को लेकर गांव निवासी गुलजार पुत्र महबूब ने थाना बाबरी में प्रार्थना पत्र देकर आरोपीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में गुलजार ने आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक समीर कई दिनों से उसको जान से मारने क़ी धमकी दें रहा था जिसका उसने अपने मोबाईल में वीडियो बना लिया था, सोमवार क़ो उक्त वीडियो क़ो मोबाईल से डिलीट कराने के लिए आरोपितो दिलशाद पुत्र दीन मोहम्मद, समीर व सुहैल पुत्र दिलशाद व सावेज पुत्र साजिद गुलजार के घर में आये, वीड...