शामली, अक्टूबर 29 -- Shamli News: थानाभवन। थानाभवन क्षेत्र के गांव तितारसी में पशुओं को चारा डाल रही महिला के साथ कहासुनी के बाद मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार गत सोमवार शाम करीब 8:30 बजे महिला अपने घर के सामने पशुओं को चारा डाल रही थी। इसी दौरान गांव के बबलू ने नाली में कूड़ा डालने को लेकर उससे कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि महिला के घर जाने के बाद बबलू अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आया और महिला व उसके ससुर के साथ मारपीट की। मारपीट में दोनों को चोटें आईं। मारपीट के चलते घर का दरवाजा भी टूट गया। शोर सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। आ...