शामली, अक्टूबर 2 -- Shamli News: बाबरी। बंतीखेड़ा गांव में गुरुवार रात घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पप्पन और उसका भाई विक्की घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर बाबरी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंतीखेड़ा निवासी पप्पन पुत्र सहेन्द्र ने बाबरी थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात करीब 9:30 बजे गांव निवासी बॉबी और अभिषेक पुत्र सुंधा तथा गौरव पुत्र रविंद्र उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पप्पन और उसका भाई विक्की घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार, आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के बाद पप्पन ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रात म...