Shamli News: घर में घुसकर खड़ी बाइक में लगाई आग, चार लोगों पर आरोप
शामली, अगस्त 25 -- Shamli News: कांधला। थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में घर में खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगने से हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर मोटरसाइकिल में आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। इस्लामपुर घसौली निवासी मिंटू के अनुसार, घटना के समय वह किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी शालू और बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही चार लोग उनके घर में घुस आए और वहां खड़ी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। बाइक में आग लगने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मिंटू की पत्नी शालू ने डायल 112 पर पुलिस को सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.