Shamli News: घर के बंटवारे के विवाद में बड़े भाई पर फावड़े से हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
शामली, जुलाई 15 -- Shamli News: कस्बे में मकान के बंटवारे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। छोटे भाई ने कथित रूप से अपने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के मोहल्ला मोलालान स्थित तालाब वाले मंदिर के पास मंगलवार को घर के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि छोटे भाई सोनू ने गुस्से में आकर अपने बड़े भाई जावेद पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में जावेद की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। घायल जावेद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.