शामली, सितम्बर 8 -- Shamli News: थानाभवन। क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों के अनुरूप सामग्री का इस्तेमाल नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है। थानाभवन क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी ग्रामीण उम्मेद राणा, मोहम्मद इस्लाम, सादिक, इनाम आदि ने उच्चाधिकारियो को प्रेषित पत्र मे, आरोप लगाया कि गांव में स्थित सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार रविंद्र मलिक पर भी मनमाने तरीके से कार्य कराने का आरोप ...