Shamli News: ग्राम बहावड़ी में शराब का ठेका बंद कराने की मांग
शामली, जुलाई 7 -- Shamli News: शामली। क्षेत्र के ग्राम बहावड़ी के ग्रामीणों ने गांव में खोले गए शराब के ठेके का विरोध करते हुए एसडीएम न्यायिक को ज्ञापन सौंपकर उसे तत्काल बंद कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि शराब का ठेका खुलने से गांव का माहौल खराब होने के साथ कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। मंगलवार को प्रधान बंटी एवं ग्रामीणों ने दिए ज्ञापन में बताया कि ग्राम बहावड़ी में हाल ही में शराब का ठेका खोला गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 40 वर्ष पूर्व भी गांव में शराब का ठेका संचालित होता था। उस समय शराब के कारण कई विवाद और गंभीर घटनाएं हुई थीं तथा कई लोगों की हत्या तक हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों के विरोध पर ठेका बंद करा दिया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बहावड़ी पहले से ही संवेदनशील गांव की श्रेणी में आता है और यहां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.