शामली, जुलाई 2 -- Shamli News: समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अरुण कुमार बिट्टू के नेतृत्व में ग्राम ताना में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। अरुण कुमार बिट्टू ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जनता अब सभी मुद्दों को समझ चुकी है और आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी को समर्थन देगी। प्रो. सुधीर पंवार ने कहा कि अखिलेश यादव की राजनीति सभी वर्गों एवं समाज के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन पर काटा 53 क...