Shamli News: ग्रामीणों ने सरकारी भूमि के आवंटन की जांच और निरस्तीकरण की मांग की
शामली, अक्टूबर 3 -- Shamli News: शामली। ग्राम खोड़समा के ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव में राज्य सरकार/ग्राम सभा की भूमि के कथित गोपनीय तरीके से किए गए आवंटन की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना सार्वजनिक सूचना और मुनादी कराए भूमि का कम बोली पर आवंटन कर दिया गया। डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम खोड़समा तहसील ऊन में भूमि राज्य सरकार/ग्राम सभा के अभिलेखों में दर्ज है। उनका कहना है कि ऐसी भूमि के आवंटन के लिए नियमानुसार ग्रामीणों को सार्वजनिक सूचना देकर खुली बैठक की प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए, ताकि सभी पात्र एवं इच्छुक ग्रामीण इसमें भाग ले सकें। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से बिना मुनादी अथवा सार्वजनिक सूचना के भूमि का आवंटन किया गया। इससे शासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.