शामली, अक्टूबर 24 -- Shamli News: कैराना। औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री के प्रदूषण के विरोध में ग्रामीणों का धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर पहुंची सांसद इकरा हसन ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने पीड़ा बयां करते हुए प्रदूषण से निजात दिलाने की मांग की है। गांव कंडेला के बस स्टॉप के निकट चल रहे धरने में कंडेला, हिंगोखेड़ी, शेखूपुरा और जगनपुर के ग्रामीण शामिल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री से निकलने वाले प्रदूषण के कारण आसपास के क्षेत्र का वातावरण प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि वायु प्रदूषण के साथ-साथ जल प्रदूषण की समस्या भी बनी हुई है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में शिकायतें किए जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस समाधान नह...