Shamli News: गौसाई वाले तालाब का एसडीएम शामली ने किया स्थलीय निरीक्षण
शामली, अक्टूबर 6 -- Shamli News: जलालाबाद। नगर पंचायत जलालाबाद के ऐतिहासिक गोसाईं वाले तालाब को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। नगर पंचायत के इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किए जाने की योजना है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी शामली सचिन राजपूत ने तालाब का स्थलीय निरीक्षण कर सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
सौंदर्यीकरण की आवश्यकता गोसाईं वाला तालाब जलालाबाद के पुराने और ऐतिहासिक स्थलों में शामिल है। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब का कस्बे के सामाजिक एवं धार्मिक जीवन से पुराना जुड़ाव रहा है। लंबे समय से इसके जीर्णाेद्धार और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नगर पंचायत द्वारा अब तालाब को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए विभिन्न कार्य कराए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.