Shamli News: गौकशों ने घेराबंदी पर पुलिस पर चलाई गोली, चार गिरफ्तार
शामली, सितम्बर 7 -- Shamli News: कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गौकशी की योजना बना रहे आरोपियों की घेराबंदी की, तो उन्होंने टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। मौके से दो जिंदा गोवंश मुक्त कराने के साथ ही तमंचे, कारतूस, गौकशी के उपकरण व दो कारें बरामद की गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रविवार अलसुबह इमामगेट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार त्यागी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम को जहानपुरा रोड स्थित बेरी के बाग में गौकशी की तैयारी किए जाने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने खुद को बचाते हुए घेराबंदी की और चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.