शामली, जुलाई 31 -- Shamli News: चौसाना। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुरा में आईटीआई छात्र गोविंद सैनी हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को गुरुवार को पुलिस आठ घंटे की रिमांड पर लेकर घटनास्थल पहुंची। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तेल की केन और लाठी बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस टीम दोनों आरोपियों को लेकर वापस लौट गई। गौरतलब है कि झिंझाना पुलिस ने तीन जुलाई को गोविंद सैनी हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव लक्ष्मीपुरा निवासी राजवीर उर्फ भूरा पुत्र अजमेर और उसके चचेरे भाई जगपाल पुत्र मांगेराम को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था。

पुलिस रिमांड गुरुवार को पुलिस ने कोर्ट में रिमांड की अर्जी दाखिल की। कोर्ट से आठ घंटे की पुलिस रिमांड मिलने के बाद थ...