शामली, नवम्बर 10 -- Shamli News: शामली। मंगलवार को जिलेभर के विभिन्न मंदिरों में गोवर्धन पूजा पर अन्नकुट भंडारों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी लाईनों में लगकर प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। इस दौरान मंदिरों में श्रीकृष्ण पूजा, गौ पूजा करते हुए अन्नकूट का छप्पन भोग लगाया गया। वही सामूहिक भोज कर मिष्ठान भी वितरित किया। मंगलवार को शहर के रेशमी कटहरा स्थित गंगा मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभारंभ कन्याओं को भोजन कराने के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड सभासद रोबिन गर्ग और उनकी पत्नी मालिनी गर्ग रही। इस दौरान शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे सैकडों लोगों प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया। यह भी पढ़ें- Shamli News: गोवर्धन पूजा पर्व जिलेभर में भक्तिभावना व धूमधाम के स...