Shamli News: गोवंश से टकराकर स्कूटी सवार घायल, सीएचसी में एक घंटे तक उपचार के लिए तड़पता रहा
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: झिंझाना। कस्बे के ऊन रोड पर शुक्रवार देर शाम गोवंश से टकराकर स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां आपातकालीन सेवा में चिकित्सक मौजूद नहीं मिलने से घायल करीब एक घंटे तक उपचार के लिए तड़पता रहा। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। करीब एक घंटे बाद पहुंचे चिकित्सक ने घायल का उपचार कर उसे घर भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव सिकंदरपुर स्थित 132 केवी बिजलीघर पर तैनात एसएसओ जयप्रकाश शुक्रवार देर शाम स्कूटी से ऊन रोड से गुजर रहे थे। बृज फार्म के सामने अचानक उनकी स्कूटी गौवंश से टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। आरोप है कि अस्पताल की आपातकाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.