Shamli News: गोभी में मंदी के बाद अब बेमौसम बारिश की मार, किसान परेशान
शामली, अक्टूबर 30 -- Shamli News: जलालाबाद। गोभी की फसल उगाने वाले किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले बाजार में गोभी के दामों में गिरावट के चलते किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था, वहीं अब बेमौसम बारिश ने उनकी चिंताएं और बढ़ा दी हैं। बाजार में उचित भाव नहीं मिलने और मौसम की मार पड़ने से गोभी उत्पादक किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। खेतों में खड़ी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं और उन्हें अपनी लागत तक वापस मिलने की चिंता सताने लगी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान सब्जियों की खेती पर निर्भर हैं। गोभी की फसल तैयार करने के लिए किसानों को बीज, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर अच्छी-खासी रकम खर्च करनी पड़ती है। इसके अलावा फसल की देखभाल और कटाई के दौरान भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता है। किसानों को उम्मीद थी कि फसल तैयार ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.