शामली, सितम्बर 30 -- Shamli News: शामली। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शामली, कांधला और थानाभवन विकासखंडों में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूक किया गया। गोद भराई कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और गर्भावस्था के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। वहीं छह माह की आयु पूरी कर चुके बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम में स्तनपान के साथ पूरक आहार शुरू करने के महत्व के बारे में बताया गया।हेल्दी यह भी पढ़ें- Aurangabad News: अन्नप्राशन में महिलाओं को पोषण के प्रति किया जागरूक बेबी प्रतियोगिता में स्वस्थ बच्चों को शामिल कर उन्हें...