शामली, सितम्बर 6 -- Shamli News: गोगा नवमी के पावन अवसर पर थानाभवन में जाहरवीर गोगाजी महाराज का जन्मोत्सव एवं प्रकट उत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर की स्थानीय गोगामेड़ी तथा प्राचीन गुरु गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा गोगाजी महाराज की पूजा-अर्चना की और जयकारे लगाए। श्री शिव गुरु गोरक्षनाथ जाहरवीर गोगामढ़ी ट्रस्ट के तत्वावधान में स्थानीय गोगामेड़ी पर आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम बाल योगी ब्रह्मनिष्ठ स्वामी रामनरेश दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्वामी रामनरेश दास जी महाराज ने केक काटकर जाहरवीर गोगाजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। यह भी पढ़ें- गोगाजी महा...