शामली, जुलाई 28 -- Shamli News: कैराना। गैंगस्टर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गांव रामड़ा निवासी अब्बास उर्फ बासा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके विरूद्ध गैंगस्टर का मामला विचाराधीन चल रहा है। गैंगस्टर के मुकदमे में मंगलवार को तारीख लगी थी। सोमवार को वह बाइक द्वारा किसी काम से कैराना जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक सटाकर रोक लिया। आरोपियों ने उसे कोर्ट में तारीख पर जाने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है。

बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कैराना। गांव मवी निवासी सुहैल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जुलाई की रात करीब दस बजे वह बाइक द्वारा अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गुलशन न...