शामली, जुलाई 18 -- Shamli News: ग्रह कलेश के चलते एक नव विवाहित गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली खेत पर पहुंचे किसान ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। क्षेत्र के ऊन मार्ग पर थाना भवन निवासी अशोक सैनी पुत्र अतर सिंह का खेत है किसान दोपहर बाद अपने खेत पर पहुंचा तो खेत पर खड़े आम के पेड़ पर चुन्नी से लटका हुआ एक महिला का शव दिखाई दिया। किसान ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Orai News: शादी से पहले फोन पर मंगेतर से कहासुनी, युवती ने लगाई फांसी पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान रितु पत्नी आशु उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रितु पास के ही गांव वकील गढ़ की निव...