शामली, अक्टूबर 22 -- Shamli News: शामली। शहर के टायर मार्किट गुलशननगर में जल निगम के कार्य के दौरान नगर पालिका की पाईप लाईन फटने से दिनभर कालोनी में जलापूर्ति बाधित रही। इस दौरान सडक पर गहरे गडढे होने से कालोनीवासियों को आने जाने में भी दिक्कते रही। उन्होने जल निगम पर कार्य में लापरवाही बरते जाने और कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा न करने का आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला टायर मार्किट गुलशननगर में जल निगम द्वारा पानी की पाईन लाईन बिछाने का कार्य पिछले करीब एक माह से भी अधिक समय से चल रहा है। यहां सडक को खोदकर गहरे गहरे गडढे कर दिए गए है, जिससे यहां से आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। वाहन चालक, बाइक, स्कूटी और साइकल सवार लोग फिसलकर गिरकर चोटिल भी हो रही है। मोहल्ले के ही कई बच्चे को गिरने से गंभीर चोटे भी लग चु...